नये डीसी ऑफिस के पास बनेगा चेंबर भवन : उपायुक्त

चाईबासा : उपायुक्त अरवा राज कमल ने कहा कि नये उपायुक्त कार्यालय के पास चाईबासा चेंबर का भवन बनेगा. इसके लिये जमीन का आवंटन हो चुका है. चिह्नित जमीन पर चेंबर भवन निर्माण के लिये सभी अवरोध को दूर किया जायेगा. माधव सभागार में बुधवार की शाम आयोजित चाईबासा चेंबर की नयी कार्यसमिति के शपथ […]

चाईबासा : उपायुक्त अरवा राज कमल ने कहा कि नये उपायुक्त कार्यालय के पास चाईबासा चेंबर का भवन बनेगा. इसके लिये जमीन का आवंटन हो चुका है. चिह्नित जमीन पर चेंबर भवन निर्माण के लिये सभी अवरोध को दूर किया जायेगा. माधव सभागार में बुधवार की शाम आयोजित चाईबासा चेंबर की नयी कार्यसमिति के शपथ ग्रहण समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चेंबर सरकार के कार्यों में भागीदार बने, ताकि क्षेत्र में विकास को गति दी जा सके. शहर को स्वच्छ व सुंदर बनने में उन्होंने चेंबर की भूमिका महत्वपूर्ण बताया.

इससे पूर्व चेंबर के निवर्तमान अध्यक्ष ललित शर्मा ने सबसे पहले चेंबर के नये अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने शपथ ली. नितिन ने चेंबर के संविधान को मानने व व्यापारी वर्ग के हित में सभी कार्यों को पूरे लगन से करने की शपथ ली.
इसके बाद उपाध्यक्ष आनंद बर्धन व दिलीप खंडेलवाल, सचिव मधुसूदन अग्रवाल, संयुक्त सचिव रितेश चिरानिया व मनोज कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर विकास गोयल, कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर शिबू अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अनिल जेठवा, संजय चौबे, अदित्य विक्रम, पिंटू अग्रवाल, अनुराग प्रसाद, नटवर विजयवर्गी, नितिन पल्लन व इंद्रजीत सिंह ने शपथ ली.
चेंबर के संस्थापक अनूप सुल्तानियां ने स्वागत भाषण दिया. चेंबर भवन को लिये सहयोग की अपील की. मौके पर रमावतार
अग्रवाल, डॉ पद्माजा सेन, राजकुमार साह, जयप्रकाश मुंधडा आदि
उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >