चाईबासा : गुदड़ी के जरियागड़ा पहाड़ पर मंगलवार की सुबह छह बजे के करीब पुलिस-सीआरपीएफ और पीएलएफआइ के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गये दोनों नक्सलियों का बुधवार को चाईबासा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. मजिस्ट्रेट कुमार नरेंद्र नारायण, सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में सुबह आठ बजे वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमॉर्स्टम हुआ. महिला नक्सली को दो गोली लगी है. एक गोली पीठ में तथा एक गोली उसके शरीर को छूते हुए पार कर गयी है. वहीं पुरुष नक्सली को उसकी आंख के पास एक गोली लगी है. मौके पर सदर थाना के एसआइ सुरेंद्र राय आदि उपस्थित थे.
महिला नक्सली को दो और पुरुष को एक गोली लगी
चाईबासा : गुदड़ी के जरियागड़ा पहाड़ पर मंगलवार की सुबह छह बजे के करीब पुलिस-सीआरपीएफ और पीएलएफआइ के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गये दोनों नक्सलियों का बुधवार को चाईबासा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. मजिस्ट्रेट कुमार नरेंद्र नारायण, सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में सुबह […]

दोनों के शव लाये गये आनंदपुर थाना : मारे गये दोनों नक्सलियों का शव मुठभेड़ स्थल, गुदड़ी केजरियागड़ा पहाड़ से उठाकर आनंदपुर थाना लाया गया, जिसे आनंदपुर थाना में रखा गया. वहां से दोनों नक्सलियों का शव सुबह चाईबासा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था.