कॉलेजों में शुरू होंगे छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों व पीजी विभागों में छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स चलेगा. इसमें तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास से जुड़े विषय पढ़ाये जायेंगे. कोर्स पूरा होने पर विद्यार्थी को प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा, जिसमें कोर्स का नाम व विद्यार्थी का नाम तथा डिग्री दर्ज होगा. इसमें कम्पयूटर की शिक्षा […]

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों व पीजी विभागों में छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स चलेगा. इसमें तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास से जुड़े विषय पढ़ाये जायेंगे. कोर्स पूरा होने पर विद्यार्थी को प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा, जिसमें कोर्स का नाम व विद्यार्थी का नाम तथा डिग्री दर्ज होगा. इसमें कम्पयूटर की शिक्षा भी होगी,

जिन्हें छह माह डिप्लोमा कोर्स का प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा. विवि में पहली बार ऐसा कोर्स शुरू होने जा रहा है. इसके लिए पीजी विभागों में अलग से एक सेंटर खोला जायेगा, जबकि कॉलेज में प्रभारी प्रिंसिपल की निगरानी में सर्टिफिकेट कोर्स चलेगा. इसके लिये विद्यार्थी को न्यूनतम शुल्क देना होगा. यह कोर्स इसी साल से आरंभ होने की संभावना है.

पूर्व कुलपति डॉ आरपीपी सिंह के प्रयास से यह कोर्स शुरू हगोगा. हालांकि विवि ने अभी तक फाइनल अधिसूचना जारी नहीं की है. सिंडिकेट में पारित होने के बाद कॉलेजों में यह सुविधा बहाल की जायेगी. जमशेदपुर के वीमेंस कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज, को-ऑपरेटिव, टाटा कॉलेज व महिला कॉलेज चाईबासा में सबसे पहले कोर्स आरंभ होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >