वाहन के धक्के से बच्ची की मौत, मां गंभीर

जैंतगढ़ : चंपुआ-क्योंझर मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात नौ बजे रामल गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से सात वर्ष की बच्ची की मौत हो गयी. वहीं उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसका इलाज चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार रामला गांव की गुरुवारी चांपिया अपनी […]

जैंतगढ़ : चंपुआ-क्योंझर मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात नौ बजे रामल गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से सात वर्ष की बच्ची की मौत हो गयी. वहीं उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसका इलाज चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार रामला गांव की गुरुवारी चांपिया अपनी सात वर्ष की बेटी नंदनी चांपिया के साथ उसी गांव में ब्याही गयी अपनी बेटी से मिलने गयी थी. लौटने के दौरान में रास्ता पार करते समय क्योंझर की ओर से आ रहे वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया.

दोनों छिटक कर दूर जा गिरे. बच्ची का हाथ-पैर टूट गया. मां के नाक मुंह में चोट आयी. सूचना पाकर चंपुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दोनों को चंपुआ अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने नंदनी को मृत घोषित कर दिया. वहीं मां का इलाज चल रहा है. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया. इससे दो घंटे तक आवागमन ठप रहा. चंपुआ पुलिस और तहसीलदार ने घटनास्थल पर जाकर 12 हजार रुपये परिजनों को दिये. इसके बाद जाम हटाया गया. बच्ची रामला आश्रम स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >