चाईबासा : सरकार शराब बेचकर लोगों को मारने का काम कर रही है. इतने लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है. राज्य सरकार जवाब दे. उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता डॉ स्टीफन मरांडी ने शुक्रवार को परिसदन में प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि शराब पीकर लोगों की मौत होना बड़ी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चाईबासा : सरकार शराब बेचकर लोगों को मारने का काम कर रही है. इतने लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है. राज्य सरकार जवाब दे. उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता डॉ स्टीफन मरांडी ने शुक्रवार को परिसदन में प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि शराब पीकर लोगों की मौत होना बड़ी दुखद घटना है. सभी ने सरकारी शराब दुकान से शराब खरीदी थी.
उसी के पीने की वजह से उनकी मौत हुई है. झामुमो हमेशा से नशामुक्ति का अभियान चला कर इसका विरोध करता रहा है. इस सरकार ने शराब अपने हाथ में लेकर बेचने का फैसला लिया. आज हालत ऐसे हो गये हैं कि हजारीबाग में सरकारी कर्मचारी व पारा शिक्षक शराब के दुकान में शराब बेच रहे हैं. यह सरकार के लिए शर्मनाक है. समाज को नुकसान पहुंचाने वाला यह कदम सरकार को काफी भारी पड़ेगा. राज्य में शराब बंदी लागू कर दिया जाये.
स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार आ रही गिरावट
डॉ मरांडी ने कहा कि राज्य में बच्चों की लगातार मौत हो रही है. रांची और जमशेदपुर में नवजात की मौत कई सवाल खड़ा करता है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार गिरावट है. अस्पतालों में डॉक्टर की संख्या लगातार घट रही है. रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों में यह हाल है, तो ग्रामीण क्षेत्र के बारे कहना ही बेकार है. राज्य में कई अस्पताल ऐसे हैं,
जिनमें डॉक्टर नहीं हैं. उन्हें कंपाउंडर और एएनएम के सहारे चलाया जा रहा है. सरकार आम जनता के साथ सिर्फ मजाक कर रही है. कोई विभाग में कार्य नहीं हो रहा है. सरकार बैठक कर ठेकेदारी प्रथा को बढ़ा रही है. अस्पतालों में सरकार के खरीदे सामान का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. कभी जमीन के नाम पर तो कभी धर्म के नाम पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है. मौके पर सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन, शशि समाड़, मिथलेश कुमार ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे.