अमित शाह का दौरा पूर्ण बहुमत की दृष्टि से भी अहम

चाईबासा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय परिसदन में एक बैठक हुई. इसमें जिलाध्यक्ष दिनेशचंद्र नंदी ने कहा कि इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार होगा, जिससे संगठन और मजबूत बनेगा. 2019 चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाने की दृष्टि से भी उनका दौरा […]

चाईबासा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय परिसदन में एक बैठक हुई. इसमें जिलाध्यक्ष दिनेशचंद्र नंदी ने कहा कि इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार होगा, जिससे संगठन और मजबूत बनेगा. 2019 चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाने की दृष्टि से भी उनका दौरा महत्वपूर्ण होगा.

उन्होंने इसके मद्देनजर सभी से रांची में प्रस्तावित बैठक में पहुंच कर श्री शाह के दिशा-निर्देशों को सुनने तथा उनपर अमल करेने को कहा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश में भाजपा का शासन सफल हो रहा है, जिसका जीता उदाहरण राष्ट्रपति चुनाव व रघुवर सरकार के 1000 दिन पूरा होना है.

कमजोर बूथों पर करें फोकस
जिला प्रभारी रामबाबू तिवारी ने कमजोर बूथों पर फोकस करने का निर्देश दिया. इसके लिए उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत बतायी. बैठक को ओशक षाड़ंगी, जेबी तुबिद, बड़कुंवर गागराई, संजय पांडे ने भी संबोधित किया. अमित जायसवाल, विपिन पुरती, चुम्बरू चतोंबा, दिनेश यादव, अखाड़ा, सुखमती बिरुआ, रघुनाथ हेस्सा, दीपक प्रधान, ब्राजील सुंडी, सचिन पुरती, तरुण सवैयां आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >