चक्रधरपुर के पनसुवा गांव में छापेमारी

चाईबासा : डीपीएस की छात्रा जया सिंकू की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. वहीं छात्रा का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने प्राथमिक रिपोर्ट में सिर पर चोट को मौत का कारण बताया है. हालांकि शव का बिसरा रांची भेजा गया है, ताकि मौत का […]

चाईबासा : डीपीएस की छात्रा जया सिंकू की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. वहीं छात्रा का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने प्राथमिक रिपोर्ट में सिर पर चोट को मौत का कारण बताया है. हालांकि शव का बिसरा रांची भेजा गया है, ताकि मौत का सही कारण के खुलासा हो सके.

यह पता लगाया जायेगा कि कहीं मृतका दुष्कर्म की शिकार तो नहीं हुयी है. उधर बुधवार को परिवार वाले शव को अंतिम संस्कार के लिये गांव ले गये. मृतक के परिवार ने लेकर पर संदेह नहीं व्यक्त किया है. पुलिस इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है. इसके बावजूद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

घरवाले, रिश्तेदार व दोस्तों से पुलिस करेगी पूछताछ
जया की मौत मामले में घरवाले, रिश्तेदार व दोस्तों से पूछताछ होगी. छोटी बहन से जया की दैनिक गतिविधियों व दोस्तों के बारे में पूछताछ होगी. पुलिस जानना चाह रही कि जया का किसी के साथ प्रेम संबंध तो नहीं था. वह कहीं किसी साजिश की तो शिकार नहीं हुई है.
मौत का सही कारण जानना चाहती है पुलिस
छात्रा का शव लेकर गांव चले गये परिजन
बिसरा भेजा गया रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >