विकास विरोधी नीति के कारण कमजोर हुआ नक्सली संदीप

क्षेत्र के लोगों का नक्सलियों से मोह भंग होने लगा है सुरक्षा बलों के ऑपरेशन से क्षेत्र के लोगों में विश्वास बढ़ा किरीबुरू : गुवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित बुरुराइका का जंगल अब स्पेशल एरिया कमेटी (सैक) सदस्य 50 लाख का इनामी संदीप दा उर्फ मोतीलाल सोरेन के लिए सुरक्षित नहीं […]

क्षेत्र के लोगों का नक्सलियों से मोह भंग होने लगा है

सुरक्षा बलों के ऑपरेशन से क्षेत्र के लोगों में विश्वास बढ़ा
किरीबुरू : गुवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित बुरुराइका का जंगल अब स्पेशल एरिया कमेटी (सैक) सदस्य 50 लाख का इनामी संदीप दा उर्फ मोतीलाल सोरेन के लिए सुरक्षित नहीं रहा. इसके पीछे कई कारण है. यह सही है कि सारंडा, कोल्हान व पोड़ाहाट वन प्रमंडल के नक्सल प्रभावित दर्जनों गांव के ग्रामीणों पर संदीप की बेहतर पकड़ है. इन सबके बीच संदीप के कुछ करीबियों और नक्सलियों की विकास विरोधी नीतियों ने उसके प्रभाव को कम किया है. वहीं नक्सलियों के ताबूत में हरदिन एक नयी कील ठोंकना शुरू किया है. क्षेत्र के लोगों का नक्सलियों से मोह भंग होने लगा है.
ग्रामीणों ने कहा, नक्सलियों के कथनी व करनी में फर्क : गुवा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित कुछ गांव के ग्रामीणों ने बताया कि माओवादी नेता कहते हैं कि हम विकास के बाधक नहीं हैं. वहीं क्षेत्र में बनने वाले पुल, पुलिया, सड़क आदि निर्माण में अपने स्वार्थ के लिए बाधक बन रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के एक-दो पुल-पुलिया निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने नक्सलियों के नाम पर 50-50 हजार रुपये लिये. अगर गांव में सड़क बनती है, तो इसका लाभ ग्रामीण को मिलेगा. पुलिस तो नक्सलियों की तलाश में जंगल मार्ग का इस्तेमाल अधिक करती है. सड़क व पुल-पुलिया नहीं होने से आवागमन, चिकित्सा, शिक्षा व अन्य सुविधाओं से ग्रामीण वंचित हो रहे हैं. बरसात में अनेक गांवों का संपर्क जिला व प्रखंड मुख्यालय से कट जाता है. इससे अनेक जिंदगियां गांव में दम तोड़ देती हैं.
संदीप का सूचना तंत्र फेल : बुरुराइका में मंगलवार की सुबह पुलिस ने उसके दस्ता को चारों तरफ से घेर लिया था. इसमें संदीप का सूचना तंत्र पूरी तरह से फेल रहा. वहीं पुलिस ऊंची पहाड़ी से ऐसे अंजान दुर्गम रास्ते व घने जंगल से होकर संदीप तक पहुंच गयी. संदीप अपने जिस सूचना नेटवर्क पर भरोसा कर क्षेत्र में प्रभाव कायम कर रखना चाहता है, वह फेल हो रहा है.
संदीप व जीवन पुलिस के हिट लिस्ट में : पुलिस व सीआरपीएफ के अधिकारी व जवानों के हिट लिस्ट में संदीप व जीवन कंडुलना है. जिसे हर हाल में जल्द से जल्द निपटाने की निरंतर तैयारियां व कार्ययोजना पर कार्य व ऑपरेशन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >