बुरुराइका जंगल में सर्च अभियान के बाद लौटी पुलिस
किरीबुरु : गुवा थानांतर्गत बुरुराइका के जंगलों से पुलिस व सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन को अंजाम देकर बुधवार को वापस लौट आयें. मंगलवार की सुबह पांच बजे हुई मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के दो छोटे कैंप को ध्वस्त कर पैसा, मैगजीन, वॉकी-टॉकी, गोली, मोबाइल, डायरी समेत भारी मात्रा में अन्य समान बरामद हुई. दूसरे दौर में डॉग स्क्वायड टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चला.
इसमें विशेष सफलता नहीं मिली. हालांकि नक्सलियों के छिपने के ठिकानों समेत उसके मददगारों व सहयोगियों के बारे में कई अहम जानकारी मिलने की बात कही जा रही है. यह आगे के ऑपरेशन में काफी मददगार साबित होगा. इस मुठभेड़ से बुरुराइका क्षेत्र के ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा होगा, जो पुलिस के लिये काफी लाभ देगा.
