चक्रधरपुर : प्रधानमंत्री आवास में दिये लक्ष्य को पूरा नहीं करने पर प्रखंड के चार पंचायत सेवकों को शो-कॉज करते हुए उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव यतिंद्र प्रसाद ने दिया. गोपीनाथपुर पंचायत के पंचायत सेवक शिवनाथ गोप, चंद्री के पंचायत सेवक सोहन महतो, पदमपुर के पंचायत सेवक परमेश्वर गिरि और इटिहासा पंचायत सेवक का वेतन स्थगित किया
चार पंचायत सेवकों को शो-कॉज, वेतन स्थगित
चक्रधरपुर : प्रधानमंत्री आवास में दिये लक्ष्य को पूरा नहीं करने पर प्रखंड के चार पंचायत सेवकों को शो-कॉज करते हुए उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव यतिंद्र प्रसाद ने दिया. गोपीनाथपुर पंचायत के पंचायत सेवक शिवनाथ गोप, चंद्री के पंचायत सेवक सोहन महतो, पदमपुर के पंचायत सेवक परमेश्वर […]

गया है.
ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव यतिंद्र प्रसाद बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार चक्रधरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये. उन्होंने अनुमंडल के सातों प्रखंडों के बीडीओ, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक और स्वयं सेवकों संग बैठक कर समीक्षा की. कहा कि निर्धारित समय पर हर हाल में लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास सुपुर्द करना है.
14 से 23 नंबवर को राज्य में गृह प्रवेश सप्ताह मनाया जायेगा. संयुक्त सचिव श्री प्रसाद ने चक्रधरपुर बीडीओ राम नारायण सिंह को लापरवाही बरतने वाले पंचायत सेवकों को शो-कॉज करते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पंचायत सेवकों को प्रत्येक सप्ताह प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य दिया जाये. सप्ताह में बैठक कर समीक्षा की जाये एवं समीक्षा रिपोर्ट सचिव के पास भेंजे.