खतरे में नवजात : 60 दिनों में 13 की हुई मौत

चाईबासा एससीएनयू में इस साल जनवरी से अगस्त तक 31 बच्चों की हुई मौत बीते साल मई से दिसंबर तक 20 बच्चों की हुई थी मौत कम वजन, सात माह में ही पैदा होने, मां का दूध नहीं पीने के कारण बच्चों की हुई मौत बीते साल की अपेक्षा इस साल अधिक संख्या में हुई […]

चाईबासा एससीएनयू में इस साल जनवरी से अगस्त तक 31 बच्चों की हुई मौत

बीते साल मई से दिसंबर तक 20 बच्चों की हुई थी मौत
कम वजन, सात माह में ही पैदा होने, मां का दूध नहीं पीने के कारण बच्चों की हुई मौत
बीते साल की अपेक्षा इस साल अधिक संख्या में हुई बच्चों की मौत
चाईबासा : चाईबासा सदर अस्पताल में स्थापित एससीएनयू (स्पेशल केयर न्यू बर्न यूनिट) में जुलाई से अगस्त के बीच 60 दिन में 13 बच्चों की मौत हो गयी है. इस साल जनवरी से अगस्त तक एससीएनयू में कुल 31 बच्चों की मौत हो गयी है. बीते साल की अपेक्षा एससीएनयू में इलाज के दौरान मरने वाले बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है. बीते साल मई से दिसंबर तक एससीएनयू में 22 बच्चों की मौत हुई थी.
दूध नहीं पीने तथा कम वजन के बच्चे को बचाया जा सकता था
शिशु रोग विशेषज्ञों का कहना है कि जन्म के समय कम वजन तथा दूध नहीं पीने वाले बच्चे को बचाया जा सकता है. यह बीमारी इलाज से ठीक हो जाने वाली बीमारी है. इसके बावजूद अधिक संख्या में जन्म के समय कम वजन के बच्चों की मौत एससीएनयू में हो गयी है.
जनवरी से मार्च तक 10 मौत, अगस्त में सबसे अधिक सात बच्चों की गयी जान : इस साल जनवरी में 3, फरवरी में 5 तथा मार्च में 2 बच्चों की जान एससीएनयू में गयी है. अगस्त में सबसे अधिक सात बच्चों की मौत हुई है. बीते साल की अपेक्षा इस साल हर माह में बच्चों की मौत की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. इस साल मई माह में हुई एक बच्चे की मौत सिर्फ बीते साल के आंकड़ें से कम है.
कम वजन, समय से पहले पैदा होने व मां
का दूध नहीं पीने वाले बच्चों की गयी जान
जन्म के समय कम वजन तथा समय से पहले पैदा होने वाले बच्चों की मौत इलाज के दौरान एससीएनयू में हो गयी है. मां का दूध नहीं पीने वाले तथा जन्म के बाद भी नहीं रोने वाले नवजात बच्चे की मौत एससीएनयू में हो गयी है. जन्म के बाद भी शारीरिक हलचल नहीं करने वाले बच्चे भी मौत के आंकड़ें में शामिल हैं. कम वजन तथा समय से पहले जन्मे बच्चे की मौत सबसे अधिक हुई है.
इस साल अप्रैल से अगस्त तक हुई कुल 31 बच्चों की मौत
माह भर्ती बच्चे इतने बच्चों की हुई मौत
अप्रैल 60 5
मई 62 1
जून 60 2
जुलाई 56 6
अगस्त 51 7
वर्ष 2016 में मई से दिसंबर तक हुई थी 22 बच्चों की मौत
माह मरने वाले बच्चों की संख्या
मई 2
जून 4
जुलाई 4
अगस्त 2
सितंबर 2
अक्तूबर 4
नवंबर 1
दिसंबर 1

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >