गांजा के सफेदपोश कारोबारियों के खिलाफ पुलिस करेगी कार्रवाई

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम पुलिस जल्द ही गांजा के सफेदपोश कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है. पुलिस को मिली सूचना के अनुसार झारखंड-ओड़िशा की सीमा से सटे कुछ इलाकों में बड़े पैमाने पर गांजा की खेती हो रही है. इसके जरिए बड़े पैमाने पर गांजा की खेप चाईबासा सहित झारखंड के अलग-अलग इलाकों […]

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम पुलिस जल्द ही गांजा के सफेदपोश कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है. पुलिस को मिली सूचना के अनुसार झारखंड-ओड़िशा की सीमा से सटे कुछ इलाकों में बड़े पैमाने पर गांजा की खेती हो रही है. इसके जरिए बड़े पैमाने पर गांजा की खेप चाईबासा सहित झारखंड के अलग-अलग इलाकों में पहुंचायी जा रही है.

कुछ दिन पहले पश्चिमी सिंहभूम की पुलिस ने मंझारी थाना के बड़ा लगड़ा में लगातार चार दिनों तक अभियान चलाकर करीब 1100 किलो गांजा जब्त की थी. इसकी कीमत 40 लाख रुपये थी. इस मामले में कंकुशी गांव निवासी मैकलिन देवगम, मंझारी बड़ लगड़ा निवासी बबलू बिरुवा, हरिश्चंद्र बिरुवा व सिदलाल मुर्मू को गिरफ्तार किया गया था. गांजे के व्यापार का यह रैकेट अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. यातायात वाहन के जरिए गांजा का खेप लगातार शहर में पहुंचायी जा रही है.

नशे के कारोबार पर प्रभावी तौर पर रोक लगाने के लिए पूरे रैकट तक पहुंचना होगा. हम पूर्व में हुई बरामदगी के जरिए नशीले पदार्थ के स्रोत व कारोबारियों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयत्न कर रहे हैं.
– अनीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम
बसों के जरिये चाईबासा में मंगाया जा रहा है गांजा
चाईबासा में बसों के जरिये गांजा मंगाया जा रहा है. सूत्रों की माने तो चाईबासा शहर के एक युवक की मांग पर गांजा की खेप बस स्टैंड के जरिए सप्लाई की जा रही थी. इस युवक की जानकारी में यह पूरा अवैध कारोबार संचालित हो रहा था. इसका खुलासा मुफ्फसिल पुलिस की ओर से कंकुसी गांव के मैकलिन देवगम के घर 28 मार्च 2017 को छापामारी के बाद हुआ था. इसके पूर्व सदर थाना क्षेत्र से गांजा बेचने की बात सामने आयी थी. गांजा के कारोबार में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले से जुड़े कुछ लोगों के नाम सामने आने के बावजूद पुलिस की जांच शिथिल पड़ने के कारण आरोपी अबतक पुलिस के हाथों बचते फिर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >