चाईबासा क्षेत्रीय अस्पताल में दक्षता प्रशिक्षण शुरू

चाईबासा : जिले में मातृ एवं नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में यूनिसेफ की ओर से तीन दिवसीय दक्षता कार्यक्रम आरंभ हुआ. इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों की स्टाफ नर्सों और एएनएम को मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के […]

चाईबासा : जिले में मातृ एवं नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में यूनिसेफ की ओर से तीन दिवसीय दक्षता कार्यक्रम आरंभ हुआ.

इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों की स्टाफ नर्सों और एएनएम को मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गुणवत्तापूर्ण देखभाल की जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षक डॉ दिव्या निशि नर्सों व एएनएम को प्रशिक्षण दे रही हैं. कार्यक्रम में झींकपानी, जगन्नाथपुर, मझगांव, चक्रधरपुर प्रखंडों की एक-एक स्टाफ नर्स और एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. डॉ दिव्या ने बताया कि प्रसव के दौरान उच्च गुणवत्ता युक्त देखभाल के लिए एक रणनीतिक पहल दक्षता विकसित की गयी है. भारत सरकार मातृ और नजवात मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कटिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >