चाईबासा : चाईबासा को दिल्ली व मुंबई रेलवे रूट से सीधा जोड़ने के लिए जल्द राज्य सरकार से वार्ता की जायेगी. इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम लक्ष्मण गिलुवा को आवेदन दिया गया है. उक्त बातें सोमवार को माधव सभागार में पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में फेडरेशन ऑफ झारखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि जल्द ही चाईबासा में लैंड बैंक बनेगा, ताकि व्यवसायियों को इसका लाभ मिले.
चाईबासा को दिल्ली व मुंबई रेलवे से सीधे जोड़ने को सीएम से मिलेंगे : प्रभाकर
चाईबासा : चाईबासा को दिल्ली व मुंबई रेलवे रूट से सीधा जोड़ने के लिए जल्द राज्य सरकार से वार्ता की जायेगी. इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम लक्ष्मण गिलुवा को आवेदन दिया गया है. उक्त बातें सोमवार को माधव सभागार में पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में फेडरेशन […]

मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह टीएसी सदस्य जेबी तुबिद, मुख्य चुनाव पदाधिकारी विकास चंद्र मिश्रा, प्रशिक्षु आइएफएस हर्ष चिरानियां, श्याम बिहारी अग्रवाल, मुकेश राठौर, अध्यक्ष बजरंग लाल चिरानियां, विकास दोदराजका सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे. इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने किया. कार्यक्रम का संचालन कमल लाठ ने किया.
पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का शपथ ग्रहण समारोह
कोल्हान के सभी चेंबरों को एक साथ जोड़ा जायेगा, दूर होंगी समस्याएं
जीएसटी बड़ी समस्या, सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे
प्रभाकर सिंह ने कहा कि जल्द ही कोल्हान के सभी चेंबर को एक साथ जोड़ा जायेगा. इसके बाद व्यापारियों की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलेंगे. व्यापारियों को सम्मान दिलाना फेडरेशन का काम है. व्यापारियों के लिए जीएसटी बहुत बड़ी समस्या है. इससे हम भाग नहीं सकते है. इसके लिए सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे. हम व्यापारी सब कुछ छोड़कर व्यापार करते हैं. व्यापारियों की सुरक्षा व बीमा के लिए अपनी आवाज को सही समय पर फेडरेशन के जरिए रखा जायेगा. मौके पर नवनिर्वाचित पश्चिमी सिंहभूम चेंबर टीम को शपथ दिलायी गयी.