गम्हरिया : आदित्यपुर के बास्कोनगर में डायन-बिसाही के नाम पर शनिवार को पूनम सोय(35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी चांद हाईबुरू व उसके पुत्र विजय हाईबुरू को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पूनम अपने घर के पीछे […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
गम्हरिया : आदित्यपुर के बास्कोनगर में डायन-बिसाही के नाम पर शनिवार को पूनम सोय(35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी चांद हाईबुरू व उसके पुत्र विजय हाईबुरू को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पूनम अपने घर के पीछे गयी हुई थी.
इसी दौरान चांद हाईबुरू व उसका छोटा लड़का विजय हाईबुरू वहां पहुंचा और धारदार हथियार से पूनम पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है.
अक्सर बीमार रहता था चांद का बड़ा लड़का
पुलिस ने बताया कि चांद ने बताया कि उसका बड़ा लड़का संजीव हाईबुरू करीब एक साल से बीमार रहता है. शुक्रवार की रात अचानक से उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गयी. इसके बाद वे लोग रात में ही संजीव को एक ओझा को दिखाया, उस समय संजीव कुछ ठीक हो गया, लेकिन शनिवार की सुबह उसकी फिर तबीयत ज्यादा खराब होने लगी. उस समय लगा बगल की पुनम सोय उसके पुत्र के साथ डायन-बिसाही कर रही है. इसके बाद वे (चांद हाईबुरू) व विजय हाईबुरू लाठी व धारदार हथियार से पूनम की हत्या कर दी.