संता के कारज आप खलोया हर काम करावण आया राम

बच्चों ने किया सबद का पाठ चाईबासा : गुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाशोत्सव धूम-धाम से मनाया गया. श्री गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने सबको श्री गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव की बधाइयां दी. उन्होंने कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रथम प्रकाश […]

बच्चों ने किया सबद का पाठ

चाईबासा : गुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाशोत्सव धूम-धाम से मनाया गया. श्री गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने सबको श्री गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव की बधाइयां दी. उन्होंने कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रथम प्रकाश श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर में हुआ था. उस वक्त ग्रंथी बाबा बूढ़ा जी ने श्री गुरुग्रंथ साहिब से पहला वाक उच्चरित किया,‘संता के कारज आप खलोया हर काम करावन आया राम…
’. जमशेदपुर से आये ग्रंथी प्रताप सिंह जी ने श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के बारे में बताया. इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे-बच्चियों ने भी गुरुवाणी के सबद का पाठ किया. स्त्री सत्संग सभा ने सबद कीर्तन किया. इससे पूर्व दो दिन से चल रहे श्री अखंड पाठ की समाप्ति के पश्चात अरदास की गयी तथा सभी की सुख-शांति की कामना की गयी. मौके पर गुरमुख सिंह खोखर ने गुरुद्वारे में ड्योढ़ी (मुख्यद्वार) के निर्माण के लिए दान देने का आग्रह किया. गुरुपर्व में चाईबासा, झींकपानी, केंदपोसी, केसरगड़िया, खरसावां की संगत ने भी अपनी हाजिरियां भरीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में जसपाल सिंह, कृपाल सिंह, साधु सिंह, जसबीर सिंह, सरजीत सिंह खोखर, जगजीत सिंह, सतपाल सिंह, हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, दीपक सिंह एवं स्त्री सत्संग का सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >