गुजराती समाज ने निकाली प्रभात फेरी

गरबा पर झूमा गुजराती समाज चाईबासा : गुजराती समाज ने शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित राठौर कॉलोनी में धूमधाम से भगवान रामदेव पीर की जयंती मनायी. सर्वप्रथम शहर में प्रभात फेरी निकाली गयी. इसके बाद विधि- विधान से भगवान रामदेव पीर की पूजा अर्चना की गयी. वही दिन में भगवान कृष्ण की प्रतिमा का रूप […]

गरबा पर झूमा गुजराती समाज

चाईबासा : गुजराती समाज ने शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित राठौर कॉलोनी में धूमधाम से भगवान रामदेव पीर की जयंती मनायी. सर्वप्रथम शहर में प्रभात फेरी निकाली गयी. इसके बाद विधि- विधान से भगवान रामदेव पीर की पूजा अर्चना की गयी. वही दिन में भगवान कृष्ण की प्रतिमा का रूप सज्जा प्रतियोगिता व भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर गरबा का भी आयोजन हुआ. शाम में आरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस अवसर पर गुजराती समाज के संरक्षक घनश्याम दरबारा के साथ उद्योगपति मुकुंद रूंगटा, भरत राठौड़, सुरेश पटेल, राजेश पलंग, मोहन भाई राठौर, भरत भाई परमार, राजू परमार, मुकेश राठौर, जितेश राठौर, भावेश राठौर, पुनीत सेठिया समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >