चक्रधरपुर : राज्य में लॉटरी पर प्रतिबंध के बावजूद चक्रधरपुर में लॉटरी का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. चक्रधरपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सिक्किम एवं नागालैंड, बंगाल स्टेट लॉटरी की टिकट खुलेआम बेची जा रही है. इस धंधे में फंस कर क्षेत्र के दर्जनों घरों के सैकड़ों लोग अपना सब कुछ लूटा चुके हैं. इसकी लत में युवा पीढ़ी भी फंसने लगी है.
लोगों को मानें तो अब तक सैकड़ों लोग इस लॉटरी के चक्कर में अपना सब कुछ गंवा चुके हैं. दर्जनों अवैध लॉटरी के कारोबारी चक्रधरपुर में अपना कारोबार वृहत पैमाने पर फैला चुके है. रोजाना लगभग पांच से सात लाख तक का कारोबार होता है. प्रशासन लॉटरी के इस अवैध कारोबार पर नकेल कसने में विफल हो रही है. चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन, भारत भवन, मछली पट्टी, बाटा रोड, राजबाड़ी रोड आदि स्थानों में लॉटरी व्यापारी खुलेआम लॉटरी बेचते है.
