देवर ने भाभी पर कुदाल से किया हमला, गंभीर

जराइकेला थानांतर्गत लाईलोहर गांव की घटना मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल का चल रहा इलाज पति चोनास ने कहा : विक्रम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के जराईकेला थानांतर्गत लाइलोहर गांव में शनिवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर देवर विक्रम तिर्की ने भाभी बिलचन तिर्की पर कुदाल से हमला […]

जराइकेला थानांतर्गत लाईलोहर गांव की घटना

मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल का चल रहा इलाज
पति चोनास ने कहा : विक्रम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के जराईकेला थानांतर्गत लाइलोहर गांव में शनिवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर देवर विक्रम तिर्की ने भाभी बिलचन तिर्की पर कुदाल से हमला कर घायल कर दिया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया.
हालांकि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. पीड़िता के पति चोनास तिर्की ने बताया कि शनिवार की सुबह 8 बजे बिलचन व विक्रम खेत में काम कर रहे थे. इसी क्रम में विक्रम कहीं जाने लगा.
बिलचन ने उससे पूछा कि कहां जा रहे हो. इसी बात पर विक्रम गुस्सा हो गया और कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया. घायल बिलचन के सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर रूप से चोटें लगी है. उसका इलाज मनोहरपुर सीएचसी में चल रहा है. पीड़िता के पति चोनास के मुताबिक उसके भाई विक्रम की मानसिक स्थिति खराब ठीक नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >