पुलिस ने पिकअप वैन समेत जब्त किया चावल
चालक से हो रही पूछताछ
मामला हाटगम्हरिया के दुधझुड़ी गांव का
मझगांव : कालाबाजारी के लिए पिकअप वाहन से ले जाये जा रहे जविप्र के 60 बोरी चावल को हाटगम्हिरया प्रखंड के दुधझुड़ी में ग्रामीणों ने धर दबोचा. इसके बाद घटना की जानकारी कुमारडुंगी थाने को दी .जब्त चावल कुमारडुंगी टोला सरबिल के डीलर श्रीकांत यादव का है. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पहुंचे और वाहन को जब्त कर लिया. पुलिस ने मामले की जानकारी खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जुगेल
राम को दी. दोपहर करीब 12 बजे एमओ घटना स्थल पहुंचे और चालक से पूछताछ की. चालक बबलू गोप ने बताया कि चाईबासा के सचिन ट्रेडर्स दुकान से चावल लेकर हापुगुटू निवासी सिद्धेश्वर गोप के गोप दुकान लेकर जा रहा था. चालक ने बताया कि गाड़ी में 60 बोरी चावल लोड है. ग्रामीणों ने बताया कि डीलर द्वारा चावल की कालाबाजारी की जा रही है.
