मुर्गा खाने के विवाद में पिता को मारा चाकू, गंभीर

घटना गुरुवार रात सोनुवा के सेगइसाई गांव की घायल पिता ने 8 किमी पैदल चल कर थाने में दर्ज करायी शिकायत, आरोपी फरार सोनुवा : सोनुवा थाना अंतर्गत सेगइसाई गांव में गुरुवार रात मुर्गा काट खा जाने लेकर हुए विवाद में बेटे ने पिता को बैंठी (चाकू) से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. […]

घटना गुरुवार रात सोनुवा के सेगइसाई गांव की

घायल पिता ने 8 किमी पैदल चल कर थाने में दर्ज करायी शिकायत, आरोपी फरार
सोनुवा : सोनुवा थाना अंतर्गत सेगइसाई गांव में गुरुवार रात मुर्गा काट खा जाने लेकर हुए विवाद में बेटे ने पिता को बैंठी (चाकू) से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल पिता ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचायी. शुक्रवार सुबह सोनुवा थाना पहुंच कर बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. घायल गुरुचरण मोदी (55) ने बताया कि गुरुवार को उसका बेटा फकीर मोदी (25) अपनी दोनों पत्नियों के साथ ससुराल सीनी गया था. बेटे ने जाते समय उसे मुर्गा काटने को कहा था.
उसने मुर्गा काटा और बना कर खा लिया. रात जब फकीर मोदी लौटा, तो मुर्गा खाने काे लेकर पिता से झगड़ा करने लगा. इसी दौरान बेटे ने दरवाजा बंद कर पिता की पिटाई की और फिर सब्जी काटने वाले बैंठी से सिर में मारकर घायल कर दिया. इस दौरान पिता गुरुचरण ने किसी तरह घर से भाग कर अपनी जान बचायी. शुक्रवार सुबह घायल अवस्था में ही गांव से पैदल 8 किमी पैदल चल कर सोनुवा थाने पहुंचा. पुलिस ने सोनुवा अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया. इसके बाद सोनुवा थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा पुलिस बल के साथ आरोपी फकीर मोदी को पकड़ने सेगईसाई गांव पहुंचे, लेकिन तब तक वह फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >