बेटी से दुष्कर्म में पिता गिरफ्तार

चाईबासा : नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी पिता शिशिर को मुफ्फसिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दैनिक मजदूर होने के साथ-साथ शराबी भी है. उसकी गिरफ्तारी मंगलवार की रात कल्याणपुर गुटूसाई स्थित आवास से की गयी. घटना के संबंध में पीड़िता की ओर से मुफ्फसिल थाने में मामला […]

चाईबासा : नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी पिता शिशिर को मुफ्फसिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दैनिक मजदूर होने के साथ-साथ शराबी भी है. उसकी गिरफ्तारी मंगलवार की रात कल्याणपुर गुटूसाई स्थित आवास से की गयी.

घटना के संबंध में पीड़िता की ओर से मुफ्फसिल थाने में मामला दर्ज कराया गया है. जिसमें नाबालिग ने बताया कि उसकी मां की मौत 2008 में हो गयी. इसके एक साल बाद 2009 में पिता ने उसे अपने हवस
का शिकार बना लिया. जिसके बाद से कई दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा. रिश्तेदारों को इसकी भनक होने पर उन्होंने उसे रांची में इंटर की पढ़ाई के लिये भेज दिया. जहां से इंटर पास कर लौटने पर वह यहां एक स्थानीय कॉलेज में दाखिला ली. वर्तमान में उसकी उम्र 17 साल है.
नशेड़ी पिता ने नौ अगस्त को फिर से किया दुष्कर्म
शराब के नशे में नौ अगस्त की रात उसका पिता घर पहुंचा. जिसके बाद उसके साथ फिर से दुष्कर्म की कोशिश की. विरोध करने पर पिता ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की. जिसके बाद पिता ने उसे जबरन हवस का शिकार बनाया. घटना के दूसरे दिन वह जमशेदपुर स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां चली गयी. जहां रिश्तेदारों को उसने अपनी आपबीती सुनायी. इसके बाद रिश्तेदारों के साथ जाकर उसने घटना की शिकायत मुफ्फसिल थाने में की. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है.
बेटी ने पिता को दिया सुधरने का मौका : कलयुगी पिता द्वारा बेटी को हवस का शिकार बनाये जाने के बावजूद पीड़िता ने अपने पिता को सुधरने का मौका दिया. पहले की घटनाओं को लेकर उसने थाने में शिकायत नहीं की. इसके बाद वह पिता से दूर चली गयी. रांची में रहकर वह पढ़ाई कर रही थी. लेकिन वहां से लौटने के बाद पिता ने फिर से उसे अपने हवस का शिकार बनाया.
चाईबासा
मुफ्फसिल थाने में मामला दर्ज
2008 में मां की माैत के बाद पिता ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
पता चलने पर रिश्तेदारों ने पढ़ाई के लिए भेजा रांची
लौटने पर फिर से किया कुकर्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >