नौ बोरियां ले भागे, 5 बोरी चावल गोदाम के बाहर छोड़ दिया

गोदाम की सुरक्षा भगवान भरोसे, नहीं है कोई प्रहरी चक्रधरपुर : सुरक्षा प्रहरी नहीं के कारण चक्रधरपुर बीआरसी स्थित गोदाम से मिड डे मील का साढ़े चार क्विंटल अनाज अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. प्रखंड कार्यालय परिसर में अनाज रखने के लिए तीन बड़े गोदाम हैं, जहां लाखों रुपये का अनाज रहता है. प्रखंड […]

गोदाम की सुरक्षा भगवान भरोसे, नहीं है कोई प्रहरी

चक्रधरपुर : सुरक्षा प्रहरी नहीं के कारण चक्रधरपुर बीआरसी स्थित गोदाम से मिड डे मील का साढ़े चार क्विंटल अनाज अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. प्रखंड कार्यालय परिसर में अनाज रखने के लिए तीन बड़े गोदाम हैं, जहां लाखों रुपये का अनाज रहता है. प्रखंड कार्यालय परिसर में ही बीआरसी भवन के समीप एमडीएम का अनाज रखने का गोदाम है. बीइइअो तेजिंद्र कौर ने बताया कि गोदाम रखवाली के लिए सुरक्षा प्रहरी नहीं है. भविष्य में दोबारा इस तरह की घटना न हो, इसके लिए वरीय पदाधिकारियों से सुरक्षा प्रहरी की नियुक्ति के लिए बात की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >