चक्रधरपुर : लंबे संघर्ष के बाद रेल मंत्रालय ने 7वें वेतन आयोग द्वारा सुझाये गये हार्ड ड्यूटी भत्ता के भुगतान का आदेश जारी कर दिया गया है. अगस्त की सैलरी भत्ता के साथ मिलेगा. उक्त बातें दक्षिण पूर्व रेलवे ट्रैकमैन वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री चांद मोहम्मद ने कही.
उन्होंने कहा कि यह ट्रैकमैनों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इसके मद्देनजर ट्रैक मेंटेनर को 2700 रुपये प्रति माह हार्ड अलाउंस देने पर सहमति जतायी गयी है.
हार्ड ड्यूटी भत्ता लागू मिलने से दपू रेलवे के ट्रैकमैनों में खुशी की लहर है. अब ट्रेकमैनों का संघर्ष एलडीसी ओपन टू ऑल के लिए और बड़े स्तर पर होगा. उन्होंने कहा कि 7वें वेतन आयोग द्वारा सरकार को ट्रेकमैनों के कार्य को देखते हुए हार्ड ड्यूटी भत्ता देने का सुझाव दिया गया था. इस मांग को लेकर 22 सितंबर 2013 से ट्रैकमैन संघर्षरत थे. जबकि 22 सितंबर 2016 को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान 30 प्रतिशत हार्ड अलाउंस की मांग की गयी थी.
