चक्रधरपुर : अलबेंडाजोल की 30 हजार गोलियां बंटीं, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस है. इसके तहत एक अभियान चला कर 1 से 19 आयु तक के बच्चों को कृमि की एक दवा खिलानी है. मंगलवार को कारमेल स्कूल सभागार में चक्रधरपुर के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक व निजी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गयी.
10 को एमडीएम देने के बाद बच्चों को दी जायेगी कृमि नाशक दवा
चक्रधरपुर : अलबेंडाजोल की 30 हजार गोलियां बंटीं, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस है. इसके तहत एक अभियान चला कर 1 से 19 आयु तक के बच्चों को कृमि की एक दवा खिलानी है. मंगलवार को कारमेल स्कूल सभागार में चक्रधरपुर के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक व निजी स्कूलों के शिक्षकों […]

बीइइअो तेजिंदर कौर की अध्यक्षता में आयोजित इस ट्रेनिंग में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी
डॉ आरएन सोरेन ने कहा कि 10 अगस्त को एमडीएम परोसने के बाद बच्चों को एक अदद अलबेंदाजाेले टेबलेट भी खिलानी है.
1 व 2 आयु वर्ग के बच्चों आधा टैबलेट एवं 2 से 19 साल तक के बच्चों को पूरा एक टैबलेट देना है. उन्होंने अपना मोबाइल नम्बर शिक्षकों को देते हुए कहा कि आवश्यकता पर संपर्क कर सकते हैं. बताया कि अब तक 30 हजार गोलियां वितरित कर दी गयी है. मंगलवार को स्कूल के
शिक्षकों को करीब 20 हजार तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को करीब 10 हजार गोलियां दी गयी है. एएनएम भी अपने स्तर से स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को दवा देंगी. 17 अगस्त को मॉक अप राउंड के तहत छूटे हुए बच्चों को दवा खिलानी है.
चक्रधरपुर : 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस है. इसके तहत एक अभियान चला कर 1 से 19 आयु तक के बच्चों को कृमि की एक दवा खिलानी है. मंगलवार को कारमेल स्कूल सभागार में चक्रधरपुर के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक व निजी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गयी.
बीइइअो तेजिंदर कौर की अध्यक्षता में आयोजित इस ट्रेनिंग में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी
डॉ आरएन सोरेन ने कहा कि 10 अगस्त को एमडीएम परोसने के बाद बच्चों को एक अदद अलबेंदाजाेले टेबलेट भी खिलानी है.
1 व 2 आयु वर्ग के बच्चों आधा टैबलेट एवं 2 से 19 साल तक के बच्चों को पूरा एक टैबलेट देना है. उन्होंने अपना मोबाइल नम्बर शिक्षकों को देते हुए कहा कि आवश्यकता पर संपर्क कर सकते हैं. बताया कि अब तक 30 हजार गोलियां वितरित कर दी गयी है. मंगलवार को स्कूल के
शिक्षकों को करीब 20 हजार तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को करीब 10 हजार गोलियां दी गयी है. एएनएम भी अपने स्तर से स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को दवा देंगी. 17 अगस्त को मॉक अप राउंड के तहत छूटे हुए बच्चों को दवा खिलानी है.
कृमि दिवस को लेकर दिये कई निर्देश
मनोहरपुर. मनोहरपुर सीएचसी में सहिया व एएनएम की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नरेंद्र सुम्ब्रई की अध्यक्षता में हुुई, जिसमें 10 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय कृमि दिवस को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये गये. प्रभारी श्री सुम्ब्रई ने बताया कि प्रखंड के तमाम 222 आंगनबाड़ी केंद्र समेत सभी कोटि के विद्यालयों में बच्चों को कृमि नाशक दवा देनी है. इसके लिए नोडल टीचर प्रतिनियुक्त कर दिये गये हैं. बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी यशवंत कुमार, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे.
हर बच्चे को मिले कृमि नाशक दवा : बीइइअो
सोनुवा. मंगलवार को एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में सोनुवा प्रखण्ड की गुरु गोष्ठी हुई, जिसमें बीइइओ डोमन मोची ने बच्चों के आधार कार्ड व बैंक खाता खोलने का निर्देश दिया. साथ ही 10 अगस्त को सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने, वर्ष 2015-16, 16-17 के विद्यालय कीट का डिमांड करने, तीन वर्ष हो चुके एसएमसी का पुनर्गठन करने, 16 से 18 तक एफए- परीक्षा लेने का आदेश दिया. बीइइओ ने कहा कि किसी भी हाल में एमडीएम बंद नहीं होनी चाहिए. मौके पर बीपीओ राजेश कुमार गुप्ता, बीआरपी सचिदानन्द कुम्हार, हिमांशु महतो, प्रशांत महतो समेत काफी संख्या में प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.