कितना बनाया मिड डे मील हिसाब नहीं दे रहे शिक्षक

एसएमएस के जरिये हर दिन की देनी है रिपोर्ट जमशेदपुर प्रखंड के 150 स्कूलों ने नहीं दी है रिपोर्ट जमशेदपुर : जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालय से मिड डे मील के हर दिन का रिपोर्ट जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से मांगा जा रहा है. पूर्व में भी यह तकनीक लागू था, लेकिन इसके लिए […]

एसएमएस के जरिये हर दिन की देनी है रिपोर्ट

जमशेदपुर प्रखंड के 150 स्कूलों ने नहीं दी है रिपोर्ट
जमशेदपुर : जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालय से मिड डे मील के हर दिन का रिपोर्ट जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से मांगा जा रहा है. पूर्व में भी यह तकनीक लागू था, लेकिन इसके लिए फोन किया जाता था. इससे कभी फोन लगता था, तो कभी फोन नहीं लगता था, फाेन नहीं लगने वाले दिन का रिपोर्ट विभाग को नहीं मिल पाता था. इसलिए एसएमएस सेवा शुरू की गयी है. एसएमएस के जरिये सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को विभाग में जानकारी देना तय किया गया है कि किस दिन कितने बच्चे आये, कितने बच्चों का खाना बना, खाने का मीनू क्या था, चावल की क्वांटिटी कितनी थी, तमाम जानकारी विभाग को देनी थी,
लेकिन किसी भी स्कूल में अक्षरश: इसका पालन नहीं किया जा रहा है. जमशेदपुर प्रखंड के ही करीब 150 स्कूलों ने रिपोर्ट सबमिट नहीं किया है. इसको लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी प्रखंड के डीडीअो व बीइइअो की एक बैठक बुलायी है और पत्र तैयार किया जा रहा है. उक्त बैठक में मिड डे मील की पिन प्वाइंट पर कैसे मॉनिटरिंग की जाये, इसे सुनिश्चित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >