बालक वर्ग फुटबॉल में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल कुलामारा विजेता

बांसजोर में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

सिमडेगा. बांसजोर प्रखंड के कुरकुरा खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई. प्रतियोगिता में बांसजोर प्रखंड के युवा खिलाड़ियों ने फुटबॉल, 400 मीटर व 200 मीटर दौड़, रस्सी कूद तथा लंबी कूद में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. प्रतियोगिता का संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पौलुस किंडो व सरिता लुगून के नेतृत्व में किया गया. फुटबॉल बालक वर्ग में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल, कुलामारा की टीम विजेता रही, जबकि स्वामी विवेकानंद युवा क्लब, पंडरीपानी उपविजेता बनी. बालिका वर्ग फुटबॉल में कुरकुरा की टीम ने प्रथम तथा कुलामारा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अभय सुरीन ने प्रथम, प्रदीप प्रधान ने द्वितीय और मुकेश सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया. 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रतिमा मांझी प्रथम, आयशा कुमारी द्वितीय और सारो प्रधान तृतीय रही. रस्सी कूद प्रतियोगिता में शबनम प्रधान प्रथम, रसनी नायक द्वितीय और दिलो प्रधान तृतीय रही. लंबी कूद प्रतियोगिता में इंद्रजीत प्रधान ने प्रथम, अनुज हनुमान ने द्वितीय और एन्नोसेंट लुगून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >