सिमडेगा में हाइवा की चपेट में बाइक सवार एक की युवक की मौत, एक घायल

सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हाइवा और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

सिमडेगाः कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बरसलोया-जामटोली मोड़ के समीप रविवार दोपहर करीब 12 बजे हाइवा और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

बरसलोया की ओर जा रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, वर्षा पंचायत के जोनहाटोली निवासी 40 वर्षीय अमृत बागे, पिता नेल्सन बागे और 23 वर्षीय ज्योतिष बागे, पिता स्वर्गीय नितरण बागे मोटरसाइकिल से बरसलोया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दोनों जामटोली मोड़ के समीप पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात हाइवा से उनकी मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

ये भी पढ़ें- जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गुमला और लोहरदगा की 12 टीमों ने लिया हिस्सा

अमृत बागे को डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोलेबिरा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अमृत बागे को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल ज्योतिष बागे का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >