कोलेबिरा: कोलेबिरा टांगरटोली मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार लसिया महुआटोली निवासी 28 वर्षीय रोशन केरकेट्टा अपने एक मित्र के साथ लसिया बाजार गया था. दोनों लसिया साप्ताहिक बाजार से पैदल वापस आ रहे थे.
जैसे ही दोनों टांगरटोली मोड़ के समीप पहुंचे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने रोशन को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी रोशन के मित्र के द्वारा कोलेबिरा प्रखंड कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कौगाड़ी को दी गयी.
जानकारी मिलते ही राकेश कोंगाड़ी घटनास्थल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रोशन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य कोलेबिरा लाया. जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही कोलेबिरा पुलिस दलबल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.
