करंट लगने से महिला की मौत

अलग-अलग घटना

सिमडेगा.

सदर प्रखंड के कुल्लूकेरा में करंट लगने से महिला की मौत हो गयी. कुल्लूकेरा गांव निवासी द्रौपदी देवी घर के पास बिजली पोल के बगल में रखी लोहे की सीढ़ी को उठाने गयी थी. इस क्रम में उसे तेज करंट लगा वह बेहोश हो गयी. घटना के बाद परिजन उसे सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

कोलेबिरा

. कोलेबिरा पुलिस ने सिमडेगा से रांची चलने वाली एक यात्री बस से प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को लिया हिरासत में लिया है. पुलिस को एक बैग प्रतिबंधित मांस से भरा मिला. हिरासत में लिए व्यक्ति की पहचान सिमडेगा खैरनटोली निवासी फिरोज आलम के रूप में की गयी है. फिरोज ने पुलिस को बतलाया कि वह प्रतिबंधित मांस को लेकर खूंटी जा रहा था. इस संबंध में कोलेबिरा थाना में मामला दर्ज किया गया है.

11 मवेशी लदा पिकअप वैन जब्त

सिमडेगा.

पुलिस ने 11 प्रतिबंधित मवेशी लदा पिकअप वैन जब्त की है. वहीं तस्कर भागने में सफल हो गये. सभी मवेशियों को गोपाल गोशाला में रखा गया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >