जंगली हाथियों ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त किया

जंगली हाथियों ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त किया

बोलबा : प्रखंड के पालेमुंडा नवाटोली में जंगली हाथियों ने दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं पालेमुंडा डीपाटोली में एक घर को क्षतिग्रस्त किया. जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि जंगली हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर गया.

इस क्रम में हाथियों ने ग्लोरिया केरकेट्टा एवं केलोम केरकेट्टा के घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए घर में रखे अनाज खा गये.ग्लोरिया ने बताया कि वह अपने छोटे बेटे के साथ सोयी थी .इसी बीच दीवार गिरने की आवाज़ सुनाई दी.जागने पर पता चला कि जंगली हाथियों ने घर को घेर रखा है.

सभी लोग घर से बाहर भाग कर जान बचायी.इसके बाद हाथियों ने पालेमुंडा डीपाटोली में राजेन लकड़ा के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. नवाटोली निवासी केलोम केरकेट्टा ने बताया कि तीसरी बार मेरे घर को हाथी द्वारा ध्वस्त किया गया है. ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >