सिमडेगा से रविकांत साहू की रिपोर्ट
Simdega News: झारखंड के सिमडेगा की जलापूर्ति योजना के लिए रखे गए 123 पाइप चोरी करने आए दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी कर यूपी84बीटी3902 और एचआर 58सी7202 नंबर की दो ट्रकों सहित दोनों आरोपियों को भुडूटोली स्थित एरॉन रेस्टोरेंट के पास से हिरासत में लिया गया.
बोकारो से आए थे चोरी करने, मुख्य आरोपी फरार
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार विशाल कुमार 19 वर्ष, पिता कन्हैया महतो और नितेश कुमार अग्रवाल 23 वर्ष, पिता स्व बिजेंद्र प्रसाद, दोनों पता बारी कॉपरेटिव सिटी, थाना नगर स्टील सिटी बोकारो, जिला बोकारो ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. दोनों ने बताया कि वे रोशन कुमार उर्फ पिंकू, पिता भरत प्रसाद, पता बारी कॉपरेटिव मोड़, थाना नगर, जिला बोकारो के कहने पर पाइप चोरी करने के उद्देश्य से वहां आए थे. रोशन कुमार मोबाइल नंबर 7548056135 एवं 8877386761 से फोन कर उन्हें जगह पर जाकर स्थिति बताने और रखे पाइप का वीडियो भेजने के लिए कह रहा था. रोशन उर्फ पिंकू की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
2 ट्रक, मोबाइल और नकदी जब्त
छापामारी में पुलिस ने लाल रंग की आईसार 2110 छह चक्का गाड़ी रजि.नं. यूपी 84बीटी3902 और लाल रंग की अशोक लिलैंड 1615 रजि.नं. एचआर 58सी7202 जब्त की. विशाल कुमार से सफेद रंग का आईफोन, जिओ सिम नंबर 7979019383 और 2000 रुपये बरामद किए गए. नितेश कुमार अग्रवाल से स्काई ब्लू रंग का वीवो मोबाइल, एयरटेल सिम नंबर 6205419407 और 6000 रुपये जब्त किए गए. दोनों का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है.
इसे भी पढ़ें: पलामू में पेट्रोल पंप में पार्टनरशिप बनाने के नाम पर 1.32 करोड़ की ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
छापेमारी टीम में ये भी थे शामिल
पुलिस की छापेमारी टीम में सिमडेगा के थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार, एएसआई अमरेंद्र सिंह, संतोष कुमार महतो, मनोज कुमार मंडल, रामजीत सिंह के साथ सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल थे. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें: एसआईआर पर झामुमो की बैठक में बोले सुदिव्य कुमार सोनू, भाजपा जनता को कर रही है गुमराह
