वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित

वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित

सिमडेगा. ठेठईटांगर में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी की अगुआई में वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम हुआ. इसमें प्रखंड पर्यवेक्षक के रूप में मोहम्मद शमी आलम, प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष रावेल लकड़ा उपस्थित थे. मौके पर विधायक ने कहा कि आज देश में मनुवादी ताकतों ने देश को विखंडित करने में ताकत लगा दी है. जिस देश के लोग आपसी सौहार्द के साथ रह रहे थे, आज एक-दूसरे को सशंकित नजरों से देख रहे हैं. लोकतांत्रिक देश में रह कर भी लोग सही बात बोलने से कतरा रहे हैं. देश में महंगाई चरम पर है. कार्यक्रम में अमित डुंगडुंग,जोनसन डांग, मोहम्मद कारू, अतुल मिंज, विनय तिग्गा, सुकवन जोजो, सिप्रियन कंडुलना, वाल्टर लुगून, जौरजीना समद, ज्योति लकड़ा, हरदुगन केरकेट्टा, संगीता मिंज, मो क्य्यूम, मोहम्मद वाहिद, मोहम्मद राजा, तिंतुस लुगू, अजीत लुगून, रतन सोरेंग, सामुएल बागे, पावल मुंडू आदि उपस्थित थे.

कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान जन जागरण आंदोलन

सिमडेगा. कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा के नेतृत्व में मंगलवार को सिमडेगा शहरी क्षेत्र में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत महिला कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया. इस दौरान महिलाओं ने लोकतंत्र की रक्षा व जनता के जनादेश का सम्मान करने की अपील की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों और विश्वास के साथ वोट दिया था, उस जनादेश को सत्ता पक्ष ने छलपूर्वक हड़प लिया है. ऐसे में महिलाओं ने आवाज उठाने का बीड़ा उठाया है कि वोट चोरों को अब गद्दी छोड़नी ही होगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है. आज यह हस्ताक्षर अभियान सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि एक जनजागरण आंदोलन है. कहा कि यह अभियान जिले के हर प्रखंड और पंचायत तक पहुंचाया जायेगा, ताकि जनता अपनी आवाज एकजुट होकर उठा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >