सिमडेगा. मंगलवार की शाम विभिन्न अखाड़ों ने मंगलवारी जुलूस निकाला. मौके पर महावीर मंदिर में आरती की गयी. महावीर मंदिर के समक्ष विधि-विधान के साथ झंडा पूजन करते हुए बजरंगी पताका को अधिष्ठापित किया गया. इसके अलावा अखाड़ा स्थल पर नारियल फोड़ कर अखाड़ा की शुरुआत की गयी. विभिन्न अखाड़ा समिति से आये लोगों ने महावीर मंदिर के सामने डंका बजाते हुए रामनवमी का आगाज किया. श्रीरामजानकी मंदिर बाबा अखाड़ा के अध्यक्ष विष्णु शर्मा की अगुवाई में सदस्य महावीर चौक मंदिर पहुंचे. इसके बाद बजरंग बली की पूजा के बाद आरती की गयी. आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर रामनवमी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव संजय शर्मा, संरक्षक डीडी सिंह, श्यामलाल शर्मा, विक्रम ठाकुर, नरेश शर्मा आदि उपस्थित थे.
विभिन्न अखाड़ों ने निकाला मंगलवारी जुलूस

विभिन्न अखाड़ों ने निकाला मंगलवारी जुलूस
Copied link
महावीरी झंडे लगाये गये