श्रद्धा के साथ मनी बाबा गणिनाथ गोविंद की जयंती

मध्यदेशीय कानू वैश्य समाज ने सिमडेगा में धूमधाम से संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती मनाई. समारोह में एकता, भाईचारे और महिलाओं के सम्मान पर विशेष जोर दिया गया.

सिमडेगा. नगर भवन में मध्यदेशीय कानू वैश्य समाज के तत्वावधान में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनायी गयी. समारोह में सिमडेगा के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों तथा पड़ोसी राज्य से समाज के प्रतिनिधि और काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ गोविंद जी की तस्वीर के समक्ष पूजा-अर्चना एवं आरती से हुई. इसके बाद मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश प्रसाद ने ध्वजारोहण किया.

खेलकूद व मनोरंजक प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

जयंती समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता, जबकि महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस समेत कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं करायी गयीं. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

एकता, भाईचारे और सहयोग पर दिया जोर

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद जी के जीवन, आदर्शों एवं समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी एकता, भाईचारा और सहयोग जरूरी है. सभी लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर प्रेम व सौहार्द से रहें.

महिलाओं के सम्मान को समाज की प्राथमिकता बताते हुए सम्मान एवं समानता का भाव रखने की अपील की गयी. बाबा गणिनाथ जी की नियमित पूजा-अर्चना करने तथा नयी पीढ़ी को समाज की परंपरा, संस्कृति और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने का आह्वान किया गया.

समारोह में समाज के अध्यक्ष बजरंग प्रसाद के अलावा जोहार प्रसाद, केदार प्रसाद, ललन प्रसाद साहू, दुर्गा प्रसाद, अशोक प्रसाद, बसंत प्रसाद, रोहित प्रसाद, ओमप्रकाश साहू, रविंद्र कुमार, हरिश्चंद्र गुप्ता, राजेंद्र साहू, प्रमोद प्रसाद, निरंजन प्रसाद, अनिल प्रसाद, सुनील प्रसाद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तरुण श्रीवास्तव

तरुण श्रीवास्तव सिमडेगा डेटलाइन से 15 वर्षों स प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. स्वास्थ्य व राजनीतिक क्षेत्रों की रिपोर्ट में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >