शिशु गृह में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिशु गृह में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के भेड़ीकुदर स्थित छोटानागपुर कल्याण निकेतन संस्था द्वारा संचालित शिशु गृह में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी एसडीपीओ बैजू उरांव ने सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि तीन मार्च की रात अज्ञात चोरों ने शिशु गृह से घरेलू उपयोग के कई सामान चोरी कर ली थी. चोरी गये सामानों में गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, प्रेशर कुकर, दो कड़ाही और एक गमला शामिल था. घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गयी. जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और सूचना के आधार पर पुलिस ने भेड़ीकुदर निवासी सोनू महतो, बालचंद महतो और उमेश सिंह को गिरफ्तार किया. पूछताछ में तीनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस ने उनके पास से चोरी गये सभी सामान बरामद कर लिया हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसडीपीओ ने कहा कि जिले में चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >