शादी समारोह में आया युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

शादी समारोह में आया युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

बानो. महाबुआंग थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह मे शामिल होने पहुंचे युवक का शव बरामद हुआ है. युवक का शव मिलते सनसनी फैल गयी. घटना थाना क्षेत्र के आराहासा सुतरीउली गांव की है. जानकारी के अनुसार गुमला जिले के कुरकुरा थाना अंतर्गत कुलबुरू गांव निवासी 20 वर्षीय प्रदीप बारला अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आराहासा सुतरीउली गांव आया था. 13 फरवरी की रात भोजन करने के बाद वह नाच-गान कार्यक्रम में शामिल हुआ. शनिवार सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया. घटना की जानकारी मिलते महाबुआंग पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पर थाना प्रभारी टिंकू कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव की पहचान की पुष्टि करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

जांच अभियान में 21 वाहनों का कटा चालान

सिमडेगा. परिवहन विभाग ने शनिवार को पुलिस लाइन के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान प्रतिबंधित लाइट लगे वाहनों पर कार्रवाई की. जांच अभियान के दौरान 21 वाहनों पर 67,150 रुपये का चालान किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बखला ने कहा कि वाहनों में तेज व प्रतिबंधित लाइट का उपयोग किया जा रहा है, जिससे अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इस प्रकार की लापरवाही सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है. उन्होंने सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है. साथ ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने भी अपील की है. उन्होंने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार अभियान लगातार जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >