जलडेगा में शिक्षक दिवस की धूम, छात्राओं के नृत्य से सजा समारोह

जलडेगा के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

पीएम श्री एसएस प्लस टू स्कूल समेत विभिन्न विद्यालयों में हुए कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार देकर जताया सम्मान

जलडेगा, सिमडेगा : प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया.

पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय जलडेगा में कार्यक्रम की शुरुआत महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई. प्रधानाध्यापक सोमनाथ भगत ने डॉ राधाकृष्णन की जीवनी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षकों के महत्व को समझाया.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. छात्राओं ने नृत्य समेत अन्य प्रस्तुतियों से समारोह में समां बांधा. विद्यार्थियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया. शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया.

इसी तरह जयंती उच्च विद्यालय गांगुटोली, धनुर्जय सिंह देव उच्च विद्यालय लोमबोई, उत्क्रमित उच्च विद्यालय टिनगिना, महामना मालवीय उच्च विद्यालय कोनमेरला समेत प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया. विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का स्वागत किया और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >