कोलेबिरा स्थित नवोदय विद्यालय के छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने रांची स्थित भारतीय जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण कर विज्ञान और अनुसंधान की बारीकियां सीखीं.

सिमडेगाः कोलेबिरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत रांची स्थित भारतीय जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दौरान छात्राओं ने कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, बीज प्रौद्योगिकी, डीएनए तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं. छात्राओं ने संस्थान में चल रहे विभिन्न शोध कार्यों को भी नजदीक से देखा.

ये भी पढ़ें- सर्पदंश से मृतक अनिमा के परिजनों से मिले विधायक सुदीप गुड़िया, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

संस्थान के निदेशक डॉ सुजय रक्षित ने छात्राओं को चल रहे शोध कार्यों और विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीन प्रयोगों की जानकारी दी. वैज्ञानिक तन्मय कुमार साहू ने संस्थान के उद्देश्यों और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला.

व्यावहारिक ज्ञान से विकसित होता है वैज्ञानिक दृष्टिकोण

विज्ञान ज्योति प्रभारी शिक्षिका अन्नू गुप्ता ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता है. इससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है. उन्होंने छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर शिक्षक बोयेर सिंह मुंडा ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया.

ये भी पढ़ें- गुमला के बिरसा मुंडा लाइब्रेरी और साइंस सेंटर का डीडीसी ने किया औचक निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >