पिता की हत्या में पुत्र गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सिमडेगा के जलडेगा में शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर बेटे ने की पिता की हत्या। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सिमडेगा: जलडेगा थाना क्षेत्र के टिनगिना बगीचाटोली में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मृतक की पहचान फेकू साय उर्फ सुंदर साय के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, मामले में मृतक की पुत्री और चौकीदार आइलिन केरकेट्टा के लिखित आवेदन पर जलडेगा थाना में पुत्र सनी साय (21 वर्ष) के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. आवेदन में आरोप लगाया गया था कि सनी साय ने अपने पिता के साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी.

एसपी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक बानो-जलडेगा अंचल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इंस्पेक्टर भिखारी राम ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक अगस्त की शाम वह जंगल से बैल चराकर घर लौटा था. इसी दौरान उसके पिता शराब के नशे में उसे गाली-गलौज करने लगे. गुस्से में आकर उसने लात-घूंसों से पिता की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गयी.

इस मामले में जलडेगा थाना कांड संख्या 46/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >