कर्नाटक में सिमडेगा के मजदूर की मौत, प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष की मदद से झारखंड भेजा गया शव

कर्नाटक में काम कर रहे सिमडेगा के मजदूर राधे पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शव को पैतृक गांव लाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

सिमडेगाः रोजगार की तलाश में कर्नाटक गये केरसई प्रखंड के किनकेल पाकरबहार निवासी प्रवासी मजदूर राधे पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. वह कर्नाटक की एक निजी लघु औद्योगिक इकाई में मजदूरी करता था. बताया गया कि पिछले दो-तीन दिनों से वह तेज बुखार से पीड़ित था.

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया

मृतक के साथी अमित मांझी के अनुसार 20 अगस्त को राधे पांडे की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे आराम करने की सलाह दी. अस्पताल से लौटने के बाद वह कमरे में आराम करने चला गया. इसी दौरान अचानक उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- झारखंड में रक्षाबंधन की छुट्टी में भी खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

नियंत्रण कक्ष की मदद से शव झारखंड भेजा गया

घटना की जानकारी 21 अगस्त को झारखंड राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष को मिली. इसके बाद नियंत्रण कक्ष की टीम ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया. कंपनी की मदद से एंबुलेंस की व्यवस्था कर राधे पांडे का पार्थिव शरीर झारखंड भेजा गया. पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पहुंचाने में गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन, सिमडेगा की ओर से मोहन मांझी ने भी सहयोग किया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi kant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >