अंतिम चरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां, फुल ड्रेस परेड रिहर्सल का DC और SP ने किया निरीक्षण

सिमडेगा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. उपायुक्त और एसपी ने फुल ड्रेस परेड रिहर्सल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सिमडेगा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 15 अगस्त को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह को लेकर गुरुवार को फाइनल फुल ड्रेस परेड रिहर्सल किया गया. उपायुक्त कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने स्टेडियम पहुंचकर रिहर्सल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया.

11 प्लाटून ने किया परेड का अभ्यास

रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण, मुख्य अतिथि के आगमन, जनरल सैल्यूट, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, परेड सलामी, मार्च पास्ट, बैंड डिस्प्ले एवं पारितोषिक वितरण सहित समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों का विधिवत अभ्यास कराया गया. इस वर्ष परेड में पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित कुल 11 प्लाटून शामिल होंगे.

स्वतंत्रता दिवस समारोह फुल ड्रेस रिहर्सल

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का बैंड रहेगा आकर्षण

इस वर्ष समारोह में ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रीय गीत तथा ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कुरडेग की छात्राओं का बैंड प्रदर्शन समारोह का विशेष आकर्षण रहेगा. वहीं 14 अगस्त की संध्या नगर भवन में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा.

अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश

रिहर्सल के बाद उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त ने सभी तैयारियों, साज-सज्जा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, एसडीओ सुमंत तिर्की, एसडीपीओ धर्मदेव पासवान, डीएसपी रनवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >