रविकांत साहू की रिपोर्ट
सिमडेगा. सिमडेगा जिले में विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चला रही है. जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.
विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच
अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गयी. पुलिस ने वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी.
अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश
इस दौरान यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया. पुलिस के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना, अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाना तथा जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाये रखना है.
ये भी पढ़ें: सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ओडिशा से बरामद हुए दोनों लापता नाबालिग
यातायात नियमों का पालन करे
जरूरी दस्तावेज साथ रखें सिमडेगा पुलिस ने आम नागरिकों से वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने को कहा है.पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के उद्देश्य से जिले में इस तरह के एंटी क्राइम एवं वाहन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.
