भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल

भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल

सिमडेगा. भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनी वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कांग्रेस में शामिल होने वालों में अभाविप के पूर्व जिला संयोजक शशिकांत शाह, विकास कुमार पासवान, पंकज साहू, अरविंद दास, रामनरेश केवट, कुणाल केशरी, गोल्डन डे, उज्ज्वल केशरी, कैलाश कुमार सिंह, पवन बड़ाइक, संजू कुमार, मदन कुमार, सुधीर यादव, आकाश चीक बड़ाइक, बिट्टू कुमार, रोहित साहू और सूरज गोप समेत अन्य शामिल हैं. सभी का स्वागत विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सह सिमडेगा विस प्रभारी डॉ अजय शाहदेव ने पार्टी का पट्टा ओढ़ा कर किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद, लखन गुप्ता, शकील अहमद, संतोष सिंह, मनोज जयसवाल, प्रवक्ता रणधीर रंजन, अक्षण खान, तनवीर आलम, शिव केसरी, शीतल तिर्की, निरोज बाड़ा, शीतल एक्का, मो अरमान, सागर केरकेट्टा, अरविंद केरकेट्टा, वाल्टर टोप्पो, अख्तर खान, तिलका रमण, प्रतिमा, अंजली, शाजदा, मुक्ता, जिप सदस्य प्रेमा बाड़ा, प्रमुख सरस्वती देवी, उप प्रमुख सिल्बेस्टर बघवार, सज्जाद अंसारी, असरानी, रोहित शर्मा, संगीता, विनोद यादव, मिथिलेश बड़ाइक, उर्मिला संजय तिर्की, मो अरमान, डॉ इम्तियाज, बजरंग गोयल आदि उपस्थित थे.

हर वर्ग को साथ लेकर चलती है कांग्रेस : भूषण बाड़ा

विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस का विचार देश की एकता का आधार है. आज युवाओं में जागरूकता आयी है. वह जाति-धर्म की दीवारों को तोड़ कर उस राजनीति को अपनाना चाहते हैं, जो विकास व समानता की बात करें. कांग्रेस पार्टी ही वह विचार है, जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है. मैं नये साथियों का स्वागत करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि हर कदम पर उनके सपनों को पूरा करने में संगठन मजबूती से साथ देगा.

महिलाओं व युवाओं की भागीदारी से संगठन मजबूत होगा : जोसिमा खाखा

जिप सदस्य सह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि आज कांग्रेस परिवार में ऊर्जावान युवाओं का आगमन यह संकेत है कि सिमडेगा की राजनीति बदल रही है. जब युवा व महिलाएं साथ चलेंगी, तो न केवल संगठन सशक्त होगा बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी आयेगा. नये चेहरे पार्टी में नयी ताजगी लायेंगे और नयी दिशा देंगे.

भाजपा छोड़ कांग्रेस में आना बदलाव का संकेत : डॉ अजय शाहदेव

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सह सिमडेगा विस प्रभारी डॉ अजय शाहदेव ने कहा कि यह सिर्फ पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के मन में उठ रही बदलाव की लहर का प्रतीक है. लोग अब अवसरवाद नहीं, सेवा और संवेदना की राजनीति को चुन रहे हैं. सिमडेगा में भूषण बाड़ा के नेतृत्व में जो कार्य हो रहा है, वहीं कांग्रेस को फिर से जन-जन की आवाज बना रहा है. जिस तरह से भाजपा छोड़ कर लोग कांग्रेस में आ रहे हैं यह देश में बदलाव का संकेत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >