आकर्षण का केंद्र होगी शिव बारात

केतुंगाधाम मंदिर में महाशिवरात्रि पर होनेवाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी

बानो. प्रखंड के केतुंगाधाम मंदिर में महाशिवरात्रि पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. केतुंगाधाम में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी. न्यास समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी है. मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य किये गये हैं. कई स्थानों पर आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गयी है, ताकि श्रद्धालु रात्रि जागरण के दौरान पूजा-अर्चना कर सकें. कार्यक्रम की शुरुआत 14 फरवरी को दोपहर तीन बजे कलशयात्रा के साथ होगी. 15 फरवरी को सुबह सात बजे से अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा, जो पूरे दिन चलेगा. 16 फरवरी को पूर्णाहुति होगा व भंडारा का आयोजन किया जायेगा. झारखंड, छत्तीसगढ़ व ओड़िशा समेत विभिन्न राज्यों की कीर्तन मंडलियां अखंड हरिकीर्तन में भाग लेंगी. रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किया जायेगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, प्रकाश, सफाई और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है. महाशिवरात्रि पर कई जगहों से शिव बारात निकाली जाती है. शिव बारात को लेकर भी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >