विश्वकर्मा पूजा की तैयारी तेज, कार चालक संघ ने गठित की आयोजन समिति

सिमडेगा में कार चालक संघ की बैठक आयोजित, विश्वकर्मा पूजा की तैयारी और चालकों की सुरक्षा के लिए नियमों पर जोर दिया गया. नई आयोजन समिति का भी गठन हुआ.

सिमडेगा: अलबर्ट एक्का स्टेडियम में कार चालक संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष विद्या बड़ाईक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी विश्वकर्मा पूजा टैक्सी स्टैंड में धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई. पूजा आयोजन के लिए प्रत्येक कार चालक से सहयोग राशि लेने पर भी सहमति बनी.

वाहन चालकों की सुरक्षा पर जोर

बैठक में कार चालक संघ को मजबूत एवं संगठित बनाने के साथ वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई. चालकों से नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई. वक्ताओं ने कहा कि वाहन चालक की जिम्मेदारी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ सड़क पर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है.

ये भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर समाहरणालय में शोक सभा, DC समेत अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

समिति में इन्हें मिली जिम्मेदारी

विश्वकर्मा पूजा के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया. इसमें कुंज बिहारी सिंह को अध्यक्ष, संजय प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया गया. उपाध्यक्ष पद पर संदीप नायक, बालेश्वर मेहर, लिबियन जोजो एवं सुनील बड़ाईक को भी शामिल किया गया. कृष्णा मेहर को सचिव तथा विकास साहू एवं मोहम्मद शमशेर खान को उप सचिव बनाया गया.

प्रदीप कुमार राम को कोषाध्यक्ष और विश्वनाथ बड़ाईक को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. रामाधार गोप को मुख्य संरक्षक, राजेंद्र साहू को प्रधान संरक्षक तथा अनिल गुप्ता, पृथ्वीराज चौहान, आजम खान एवं संजय प्रसाद को संरक्षक बनाया गया.

आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे सदस्य

राजेश बड़ाईक एवं विनोद बड़ाईक को मीडिया प्रभारी बनाया गया. वहीं, व्यवस्थापक के रूप में दिनेश प्रधान, संदीप सिंह, रमेश प्रधान, नीरज एक्का, राजेंद्र सिंह, विनोद साहू, करण साहू एवं विजय बड़ाईक को शामिल किया गया.

ये भी पढ़ें- SIR को लेकर बड़गाई अंचल में उमड़ी जबरदस्त भीड़, दस्तावेज लेकर पहुंचे मतदाता परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >