सिमडेगा: जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिमडेगा पुलिस लगातार छापेमारी और जागरूकता अभियान चला रही है. इसी क्रम में एक सप्ताह तक जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में थाना व ओपी प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.
अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किये गये 359 किलोग्राम जावा महुआ और 35 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया. साथ ही अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग की जा रही भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया.
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना पुलिस को दें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें. पुलिस ने लोगों से अपने आसपास के लोगों को भी अवैध शराब और नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की है.
ये भी पढ़ें- जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, अंबाटोली स्कूल की छत दे रही हादसे को न्योता
