सिमडेगा. अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. बोलबा थाना और उत्पाद विभाग, सिमडेगा की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 300 किलो जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके अतिरिक्त 40 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी. कार्रवाई के दौरान अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 3 व्यक्तियों पर उत्पाद अधिनियम के तहत फाइन किया गया और उन्हें भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गयी.
छापा मारकर 300 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया
छापा मारकर 300 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया
