सिमडेगा में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया व्यापक ऑडिट अभियान

सिमडेगा पुलिस ने जिले के सभी निर्माण स्थलों पर सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया। सुरक्षा मानकों का पालन करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

सिमडेगा: जिले में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं और कार्य स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया. एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया गया.

सुरक्षा ऑडिट के दौरान पुलिस टीम ने निर्माण स्थलों पर कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा, निर्माण सामग्री व मशीनरी की सुरक्षा व्यवस्था, रात्रिकालीन सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र और संवेदनशील स्थलों की निगरानी समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया.

निरीक्षण के बाद संबंधित निर्माण एजेंसियों, संवेदकों और साइट प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये गये. पुलिस ने कार्यस्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने को कहा.

पुलिस अधिकारियों ने निर्माण स्थलों पर कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. साथ ही सभी निर्माण स्थलों पर रात्रिकालीन गश्त व निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं, ताकि किसी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके.

पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिले में संचालित विकास परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से इस तरह के सुरक्षा ऑडिट व निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >