सिमडेगा में महिला समेत 5 पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा, लेवी वसूलने आये थे सभी

PLFI News: सिमडेगा पुलिस ने महिला समेत 5 पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादियों ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं.

PLFI News| सिमडेगा, रविकांत साहू : सिमडेगा पुलिस ने लेवी के रुपए के साथ एक महिला सहित 5 पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से लेवी के 54,400 रुपए भी बरामद किये गये हैं. 2 बाइक और 5 मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है. रामरेखा धाम के बीच सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी से लेवी वसूलने के लिए ये उग्रवादी आये थे. इसी क्रम में कंपनी के लोगों ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और लेवी वसूलने आये सभी उग्रवादियों को सरई पानी जंगल में गिरफ्तार कर लिया.

एसडीपीओ बोले- 5 उग्रवादियों ने खोले हैं कई राज

पुलिस की गिरफ्त में आयी महिला समेत 5 उग्रवादियों ने कई राज खोले हैं. पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है. एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि वर्तमान में 5 उग्रवादियों को जेल भेजा गया है. कई अन्य लोग भी इस कांड में शामिल हैं. उनकी पहचान की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि पीएलएफआई के उग्रवादी जो लेवी वसूलते थे, उस पैसे को इस महिला के अकाउंट में जमा किया जाता था.

इन उग्रवादियों की हुई गिरफ्तारी

  • महिला उग्रवादी का नाम यमुना मिंज है. वह खूंटी जिले की रहने वाली है.
  • आशीष मिंज सिमडेगा जिले की रहने वाली है
  • सुनील उरांव रांची जिले का रहने वाला है
  • सिद्धांत कुमार रांची जिले का रहने वाला है
  • राहुल उरांव रांची जिले का रहने वाला है

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

महिला को छोड़ सभी 4 उग्रवादी रांची में रहते हैं

एसडीपीओ ने बताया है कि महिला को छोड़कर अन्य सभी उग्रवादी रांची में रहते हैं. लेवी वसूलने के लिए ये लोग सिमडेगा आना-जाना करते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

छापामारी दल में ये पुलिस वाले थे शामिल

पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार (पाकरटांड़ थाना), विनय कुमार (साइबर सेल), संजीत कुमार (सिमडेगा थाना), संतोष कुमार राय (डीसीबी शाखा), पंकज प्रमाणिक (साइबर सेल), ईश्वरी आशा बाड़ा (महिला थाना), आरक्षी मोहन सरदार, दीपक हीरो, लक्ष्मण उरांव.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: रांची का तापमान 30 डिग्री के पार, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

मेरा विद्यालय मेरा अभिमान और शिक्षा के अधिकार से रू-ब-रू हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >